तिल्दा-नेवरा: ग्राम कोहका कॉलेज के आगे हाउसिंग बोर्ड के सामने सड़क किनारे बढ़ रही गुमटियों और अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की।तहसीलदार राम प्रसाद बघेल के निर्देशन में तहसील अमला मौके पर पहुंचा और सड़क किनारे लगाई गई गुमटियों को हटवाया। प्रशासन के मुताबिक सड़क किनारे लगातार गुमटियां बढ़ने से सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण की स्थिति बन रही थी और आवागमन प्रभावित होने की आशंका थी।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर बिना अनुमति गुमटी या अन्य संरचना नहीं लगाने के निर्देश दिए गए।अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त कोहका में हुई इस कार्रवाई के बाद सड़क किनारे का स्थान व्यवस्थित नजर आया। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। तहसील प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण वाले क्षेत्रों का निरीक्षण और कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। जिन लोगों की गुमटियां हटाई गई वह लोगों का कहना है कि कल शाम को नोटिश चस्पा किया गया और आज कार्यवाही की गई हमे थोड़ा और टाइम देना चाहिए था यह लोगो का कहना है।







