रायपुर: 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सकों डॉ. सीमा शुक्ला, डॉ. रमेश कुमार रातड़े, डॉ. राजलक्ष्मी शर्मा, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. भूपेन्द्र जांगड़े एवं डॉ. इतिश्री देवांगन की संयुक्त टीम ने ऑक्सीजोन गार्डन रायपुर में ग्रीन आर्मी के साथ मिलकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान आमजन को आयुर्वेद, औषधीय पौधों और प्राकृतिक जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को औषधीय पौधों का वितरण करते हुए उनके संरक्षण और दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में भी बताया गया।चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को अपने घरों और आसपास औषधीय पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के माध्यम से जन-जन तक आयुर्वेद की उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।






