Home Breaking तिल्दा में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक संपन्न, आगामी राष्ट्रीय...

तिल्दा में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक संपन्न, आगामी राष्ट्रीय खेलों और राज्य चैंपियनशिप की तैयारियों पर मंथन

10
0



तिल्दा/रायपुर: नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक होटल तिल्दा बिस्ट्रो में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संघ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा के निर्देशानुसार हुई। इस दौरान स्वर्गीय प्रमोद जैन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।बैठक में नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद किया और संगठन द्वारा खेल के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। फेडरेशन के ऑब्जर्वर पवन पटले भी बैठक में मौजूद रहे।बैठक में जिला इकाइयों की संबद्धता, संगठनात्मक व्यवस्था, आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों, राज्य चैंपियनशिप तथा आगामी खेल कैलेंडर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।महासचिव राजेश राठौर ने संगठनात्मक नियमों और जिला इकाइयों की जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए निर्धारित नियमों एवं चुनाव संबंधी प्रावधानों के पालन पर जोर दिया। विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने नियमों एवं निर्धारित व्यवस्थाओं पर अपनी सहमति जताई।बैठक में जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा, बेमेतरा, बिलासपुर और महासमुंद सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के अंत में अनिल सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नेटबॉल खेल के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी जिला इकाइयों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।आगामी राष्ट्रीय खेलों और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here