Home Breaking कंकाली नाका चौक में विराजे गणपति बप्पा, 21 सितंबर को भव्य भंडारे...

कंकाली नाका चौक में विराजे गणपति बप्पा, 21 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन

5
0



रायपुर: श्री क्रांति संघ गणेशोत्सव समिति, कंकाली नाका चौक द्वारा पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना पुरानी बस्ती थाना के सामने की गई है। गणेश पंडाल की आकर्षक साज-सज्जा एवं विद्युत रोशनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।समिति द्वारा सोमवार 21 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा सांध्य आरती के पश्चात प्रारंभ होगा।समिति ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here