तिल्दा-नेवरा: जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा से नवा रायपुर स्थित उनके निवास एम-12 में आत्मीय भेंट-मुलाकात की।मुलाकात के दौरान वार्ड क्रमांक 21 के विकास कार्यों, शिक्षा, जनसुविधाओं और तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। रानी सौरभ जैन ने क्षेत्र की समस्याओं एवं नागरिकों की अपेक्षाओं से मंत्री को अवगत कराया और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।सासाहोली हाई स्कूल के मुद्दे प्रमुखता से उठेभेंट के दौरान सासाहोली हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल का विषय विशेष रूप से मंत्री के समक्ष रखा गया। विद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए बाउंड्री वॉल की आवश्यकता बताते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की गई।इसके साथ ही सासाहोली हाई स्कूल के नाम परिवर्तन से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। रानी सौरभ जैन ने इसे स्थानीय जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं से जुड़ा विषय बताते हुए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।मुलाकात में तिल्दा-नेवरा नगर के विकास, वार्ड की नागरिक सुविधाओं तथा आगामी सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।रानी सौरभ जैन ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को जिम्मेदारी के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा का मार्गदर्शन और सहयोग क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायी रहा है।







