Home Breaking छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित किए आर्थिक प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और सह-प्रभारी,...

छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित किए आर्थिक प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और सह-प्रभारी, तिल्दा में उत्साह अनिल अग्रवाल को बधाई देने वालों का लगा तांता

17
0
Oplus_16908288



रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से छत्तीसगढ़ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।


  • रायपुर संभाग:
    • श्री अनिल अग्रवाल को रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है (मूल निवासी: तिल्दा)।

तिल्दा में उत्साह: अनिल अग्रवाल जी को बधाई देने वालों का लगा तांता

रायपुर संभाग के नवनियुक्त प्रभारी अनिल अग्रवाल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई संदेशों का तांता लग गया है। युवा मोर्चा भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष और युवा समाजसेवी गौरव अग्रवाल ने उन्हें अपनी और पूरे क्षेत्र की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Oplus_16908288

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here