Home Breaking सेवा संकल्प अभियान” का असर: ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे 106 हथियार...

सेवा संकल्प अभियान” का असर: ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे 106 हथियार व आपत्तिजनक सामान

8
0



तिल्दा-नेवरा: रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत अपराध रोकथाम और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की पहल का सकारात्मक असर सामने आया है। पुलिस की समझाइश और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान पुलिस को सौंपे हैं।एसपी श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन एवं विधानसभा एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना विधानसभा, तिल्दा-नेवरा और खरोरा पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीणों, सरपंचों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से संवाद किया जा रहा है।तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पहले 15 हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामान जमा कराए गए थे। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अतिरिक्त रूप से 72 कड़े और 19 चाकू स्वेच्छा से पुलिस को सौंपे। इस तरह अब तक कुल 106 हथियार एवं आपत्तिजनक सामान पुलिस के सुपुर्द किए जा चुके हैं।पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि मामूली विवाद या अचानक उपजे आक्रोश के दौरान आसपास मौजूद हथियार गंभीर घटना का कारण बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस का जोर अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की संभावित परिस्थितियों को पहले ही रोकने पर है।युवाओं और बच्चों को हथियारों से दूर रखने पर जोरअभियान के तहत पुलिस द्वारा बच्चों और युवाओं को हथियारों से दूर रखने, पालकों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।पुलिस का संदेश: जनसहयोग से सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त वातावरण बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here