Home Breaking राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग...

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस, शरद चंद्र का नाम भी शामिल!

17
0



रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग यानी गृह विभाग में वापस कर दिया है।जारी आदेश में निरीक्षक श्री शरद चंद्र का नाम भी शामिल है। उनके साथ कुल 5 निरीक्षकों की सेवाएं वापस की गई हैं।इसके अलावा दूसरे आदेश में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं भी वापस की गई हैं।

आदेश में शामिल प्रमुख नाम: शरद चंद्र – निरीक्षकश्री वीरेंद्र चंद्र – निरीक्षक बुजेश कुशवाहा – निरीक्षक संताराम सोनी – निरीक्षक उमेद टंडन – निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ये दोनों आदेश 23 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस किए जाने का उल्लेख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here