Home Breaking तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 14 में दर्दनाक सड़क हादसा! हाईवा और ईको...

तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 14 में दर्दनाक सड़क हादसा! हाईवा और ईको वाहन के बीच फंसा युवक, मौके पर मौत की आशंका

5
0



तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 14 में रेत से भरे हाईवा और सफेद रंग की ईको वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक हाईवा और ईको वाहन के बीच फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस को दे दी है।फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। युवक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here