बालोद, छत्तीसगढ़ : जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में प्रार्थिया ने 29 अक्टूबर 2026 को थाना गुण्डरदेही में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी संजय जायसवाल ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने बहकावे में लिया और उसे अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर 2026 को आरोपी संजय जायसवाल पिता भागीरथी जायसवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़वा, थाना भाटापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना गुण्डरदेही पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






