Home Breaking त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट! रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ली...

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट! रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

24
0



छत्तीसगढ़ रायपुर: आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर रेंज पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, CSP/DSP सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं प्रभावी चेकिंग की जाए। चोरी, उठाईगिरी और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जाए।थानों की जवाबदेही होगी तयआईजी ने थाना प्रभारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और CSP/DSP स्तर के अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। लंबित अपराधों की समयबद्ध विवेचना, निर्धारित समयसीमा में चालान पेश करने और गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया गया।ट्रैफिक व्यवस्था में होगा नया प्रयोगयातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने तथा CCTV कैमरों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।इसके अलावा समंस एवं वारंट की डिजिटल मॉनिटरिंग, न्यायालयों से बेहतर समन्वय, साइबर ठगी की शिकायतों पर 1930 हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई और भूमि विवादों में समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।जनता से बेहतर व्यवहार और पुलिस की जवाबदेही पर जोरआईजी श्री मिश्रा ने सभी जिलों में नियमित फील्ड भ्रमण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, पुलिस बल की उचित तैनाती और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उन्हें समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।आईजी ने कहा कि प्रभावी पर्यवेक्षण, जवाबदेही और संवेदनशील जनशिकायत निवारण ही पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता एवं जनता के विश्वास को मजबूत करने के प्रमुख आधार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here