Home Breaking त्योहारों से पहले तिल्दा-नेवरा में पुलिस अलर्ट, जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,...

त्योहारों से पहले तिल्दा-नेवरा में पुलिस अलर्ट, जारी रहा सघन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त

4
0



तिल्दा-नेवरा: त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस सतर्क है। पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उप निरीक्षक पी.आर. साहू पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।अभियान के दौरान बाजार के विभिन्न हिस्सों, सुनसान इलाकों और कम आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में भ्रमण करती रही, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।सुनसान इलाकों में भी पुलिस की निगरानी पुलिस का यह अभियान मुख्य बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंदरूनी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की पैदल गश्त का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।नागरिकों से सहयोग की अपीलपुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नागरिकों के सहयोग से नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here