Home Breaking बिरयानी खाने के लिए लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हत्या! पुलिस...

बिरयानी खाने के लिए लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हत्या! पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

12
0



छत्तीसगढ़ रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सनसनीखेज हत्या के मामले का जूटमिल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। बिरयानी खाने के लिए रुपये जुटाने के इरादे से लूटपाट करने पहुंचे आरोपियों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बिरयानी खाने के लिए रुपये जुटाने की चाह में एक व्यक्ति की जान ले ली गई। आरोप है कि नशे के आदी आरोपियों ने ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की। लेकिन व्यक्ति के जागने और विरोध करने पर उस पर बटन चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया है। क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति को निशाना बनाकर लूटपाट करने पहुंचे थे। वे उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान व्यक्ति की नींद खुल गई और उसने विरोध किया।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों में से एक विधि से संघर्षरत बालक ने बटन चाकू से व्यक्ति के शरीर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त?पुलिस ने मामले में राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 वर्ष) और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटन चाकू, घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत करने का ऐलानमामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

NI3 Network | Digital News #Raigarh #Chhattisgarh #BreakingNews #RaigarhPolice #JutmilPolice #CrimeNews #MurderCase #ChhattisgarhPolice #PoliceAction #NI3Network

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here