ऑपरेशन अंकुश: जंगल में चल रहा था जुए का फड़, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹3.22 लाख की संपत्ति जब्त
धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल जब्त
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धरमजयगढ़ क्षेत्र के दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में दबिश दी। मौके पर आरोपी 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए।
जुआ फड़ से ₹3,22,180 की संपत्ति जब्तपुलिस ने कार्रवाई के दौरान ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹3,22,180 आंकी गई है।
इन 6 आरोपियों की हुई गिरफ्तारीपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), सुरेश सारथी (36 वर्ष) और नारायण बाईन (50 वर्ष) शामिल हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाईमामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।रायगढ़ पुलिस का संदेश: जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।
NI3 Network.com | Digital News#Raigarh #Dharamjaigarh #OperationAnkush #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #GamblingRaid #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction






