तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिनोधा की सपेरा बस्ती से शिक्षा को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। बाल आयोग की पहल से बस्ती के 21 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया है।बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयासों से लंबे समय से शिक्षा से दूर रहे इन बच्चों को अब स्कूल जाने का अवसर मिल रहा है। इस पहल से बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की यह पहल समाज में जागरूकता और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब ये बच्चे भी स्कूल पहुंचकर पढ़ाई कर सकेंगे और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

NI3 Network | Digital News#TildaNeora #Sinodha #BalAayog #ChhattisgarhNews #EducationForAll #SchoolAdmission #RaipurNews #DrVarnikaSharma #BreakingNews #NI3Network






