गरियाबंद: छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्यरत पशुधन मित्रों को संगठित एवं मजबूत करने के उद्देश्य से जिला गरियाबंद में छत्तीसगढ़ पशुधन मित्र संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश संगठन के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत, प्रदेश सह सचिव रामकृष्ण सिन्हा, रायपुर संभाग अध्यक्ष दुलारू राम साहू, मीडिया प्रभारी भूषण देवांगन एवं धमतरी जिला संगठन अध्यक्ष देवनारायण साहू शामिल रहे।बैठक में फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर एवं देवभोग विकासखंड के पशुधन मित्रों ने भाग लिया। संगठन को मजबूत करने की दिशा में 26 पशुधन मित्रों ने सदस्यता फॉर्म भरकर आजीवन सदस्य शुल्क एवं संघर्ष शुल्क के साथ सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान पशुधन मित्रों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा। पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।रायपुर संभाग अध्यक्ष दुलारू राम साहू ने कार्य संपादन, आवश्यक प्रमाणित दस्तावेज तैयार करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्यालय में जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने पशुधन मित्रों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।बैठक में महिला पशुधन मित्रों की भूमिका की भी सराहना करते हुए विभागीय कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला गरियाबंद संगठन अध्यक्ष चेतन नेताम एवं उपाध्यक्ष बिसहत राम साहू ने किया।बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में पशुधन मित्र उपस्थित रहे और संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का संदेश दिया।







