तिल्दा-नेवरा: स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करते हुए ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया।इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपने घरों से दीप, तेल और बाती लाकर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और संकल्प के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा।इस अवसर पर विद्यालय में सभा के साथ रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और नक्सलवाद जैसे विषयों के साथ आगामी 25 वर्षों के लिए सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव जैसे विषयों को शामिल किया गया। साथ ही चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा, व्याख्याता गजेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, ज्योति कश्यप, स्मृति दबडघाव, सरिता वर्मा, मोती सिंह ध्रुव, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा, मोनिका वर्मा, शशि वर्मा, मुल्केश्वर बांधे, खिलेश्वरी पटेल, गीतांजलि धुर्वे, ज्योति वर्मा, संकुल समन्वयक तुलसीराम साहू, महेंद्र कुमार वर्मा, राज कुमार महिलांग सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और संकल्प की भावना विकसित करना रहा।






