Home Breaking रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवादास टंडन का आकस्मिक निधन,...

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवादास टंडन का आकस्मिक निधन, कांग्रेस जगत में शोक की लहर

18
0



रायपुर/तिल्दा: रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, तिल्दा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री देवादास टंडन (देवा टंडन) का आज सुबह हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र और कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक बिगड़ी तबीयत: आज सुबह तड़के देवा टंडन जी को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। बेहद कम उम्र में उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से समर्थक और परिजन स्तब्ध हैं। वे तिल्दा क्षेत्र में कांग्रेस के एक बेहद सक्रिय, साहसी और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते थे।क्षेत्र में शोक की लहर:देवा टंडन जी को उनकी सादगी, साहस और मिलनसार स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here