Home Breaking तिल्दा-नेवरा में ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई की आशंका?. तीन सटोरियों के पकड़े...

तिल्दा-नेवरा में ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई की आशंका?. तीन सटोरियों के पकड़े जाने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

10
0



नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा: शहर में अवैध ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की आशंका? । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया है? हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और देर शाम तक पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है? बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा नगर में हो रही हैं। प्रारंभिक स्तर पर यह सामने आया है कि युवको द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का खेल खिलवाया जा रहा था। गुप्त सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क व अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है? साथ ही उनके पास से मिले मोबाइल और अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है, जिससे इस पूरे सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो सके।सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है। वहीं, आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।पुलिस की इस संभावित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग अब शाम तक होने वाली आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here