Home Breaking नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रानी सौरभ जैन ने कहा महिलाओं के...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रानी सौरभ जैन ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

9
0



तिल्दा नेवरा : केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।श्रीमती जैन ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह अधिनियम उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाएं अब अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।अंत में श्रीमती रानी सौरभ जैन ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here