Home Breaking TILDA: पूर्व में गिरफ्तार महिला आरोपी मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित...

TILDA: पूर्व में गिरफ्तार महिला आरोपी मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट उपलब्ध कराने वाले दो आरोपीयो को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

8
0



बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर कार्यवाही कर नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में उडीसा के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा: दिनांक 28.01.2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में रेड कार्यवाही कर महिला आरोपी मधु मिश्रा पति परस मिश्रा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 22 शमशान घाट के पास अटल निवास सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) नगद राशि 1,87,000/-रूपये, 06 नग मोबाइल फोन, 01 नग टैब कुल अनुमानित कीमत 41,75,000/- रूपये एवं 03 नग बटनदार चाकू जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उड़ीसा निवासी प्रणब कुमार नाइक एवं सफीकुल रहमान खान को चिन्हांकित किया गया। तत्पश्चात टीम के सदस्य उड़ीसा रवाना हुए तथा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रणब कुमार नाइक एवं सफीकुल रहमान खान को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरफ्तार आरोपी मधु मिश्रा को गांजा एवं प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन) की बिक्री करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी 01. प्रणब कुमार नाईक पिता कुमुदचन्द्र नाईक उम्र 29 साल निवासी तहसीर, थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी उडीसा। 02. सफीकुल रहमान खान पिता मुस्तफा खान उम्र 35 साल निवासी सिमेलपाली थाना कोमना जिला नुवापाडा उडीसा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here