Home Breaking पीरियड्स के कारण नहीं कर पाई नवरात्रि व्रत और पूजा तो खा...

पीरियड्स के कारण नहीं कर पाई नवरात्रि व्रत और पूजा तो खा लिया जहर

184
0
Oplus_131072



पीरियड्स के कारण नहीं कर पाई पूजा तो खा लिया जहर

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: झांसी में 36 वर्षीय प्रियंशा सोनी ने पीरियड्स के कारण नवरात्रि व्रत और पूजा न कर पाने की वजह से जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वह इस पर्व को लेकर बेहद उत्साहित थी और पूरे साल इसकी तैयारी कर रही थी, लेकिन पहले ही दिन पीरियड्स आ जाने से पूजा नहीं कर पाई, जिससे वह गहरी निराशा में चली गई. पति मुकेश सोनी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन अगले दिन उसने जहर खा लिया. उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के बाद हालत सुधर गई और वह घर लौट आई. लेकिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति का कहना है कि उसने पूरे साल नवरात्रि की तैयारी की थी, लेकिन इस कारण पूजा से वंचित रह गई और दुखी होकर यह कदम उठा लिया.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here