Home Breaking आस्था के दिन बत्ती गुल, भड़के उपभोक्ता! रथ यात्रा के पावन अवसर...

आस्था के दिन बत्ती गुल, भड़के उपभोक्ता! रथ यात्रा के पावन अवसर पर बिजली कटौती से मचा बवाल, ग्रामीण उपभोक्ताओं ने खोला मोर्चा!

7
0



रायपुर तिल्दा (छत्तीसगढ़): आज जहां पूरा प्रदेश प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के उल्लास में डूबा है, वहीं रायपुर के तिल्दा ग्रामीण इलाकों से भारी आक्रोश की खबर आ रही है। ऐन त्योहार के वक्त बिजली बंद रहने की सूचना से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।

कटौती का समय और प्रभावित इलाके
बिजली विभाग द्वारा वॉट्सएप्प ग्रुप पर जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार के अनुसार आज दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (3 घंटे) तक बिजली बंद रहेगी प्रभावित फीडर: कोहका फीडर और रजिया पंप फीडर
प्रभावित क्षेत्र: कोहका बस्ती, रजिया पंप, सीर्वे पंप, तारा सिंह पंप और आसपास का पूरा इलाका। नोट: अधिकारियों के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर इस समय को बढ़ाया या बदला भी जा सकता है।

जनता के तीखे सवाल: जवाब दें जिम्मेदार अधिकारी!
धार्मिक कार्यों में आ रही बाधा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सीधे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं

क्रोनोलॉजी पर सवाल: जब दोपहर के समय घरों में विशेष पूजा और कथा की तैयारी होती है, ठीक उसी समय 3 घंटे लाइन बंद रखने का फैसला समझ से परे क्यों है?

मैनेजमेंट फेलियर: क्या विभाग ऐसे बड़े त्योहारों या श्रद्धा के दिनों को देखकर मेंटेनेंस का काम आगे-पीछे नहीं कर सकता था?

विकल्पहीनता: आस्था के इस माहौल में बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के सीधे बिजली काट देना जनता के साथ कितना जायज है?
उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है और वे अब इस पर आला अधिकारियों से तुरंत जवाब की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here