Home Breaking ज्ञानोदय शिशु मंदिर हिरमी के छात्र पृथ्वीराज टंडन ने नवोदय विद्यालय चयन...

ज्ञानोदय शिशु मंदिर हिरमी के छात्र पृथ्वीराज टंडन ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, क्षेत्र में खुशी की लहर!

6
0



हिरमी – रावन: ज्ञानोदय शिशु मंदिर हिरमी में अध्ययनरत कक्षा नवमीं के होनहार छात्र पृथ्वीराज टंडन ने जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम कुथरौद निवासी पृथ्वीराज टंडन, पिता अमर रतन टंडन एवं माता सावित्री टंडन के सुपुत्र हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।पृथ्वीराज की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए ज्ञानोदय शिशु मंदिर के प्राचार्य पी. आर. वर्मा ने कहा, “पृथ्वीराज शुरू से ही पढ़ाई में बेहद प्रतिभावान और होनहार रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। यह सफलता उनकी निरंतरता का परिणाम है। दिलेश्वर मढरिया ने भी छात्र को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पृथ्वीराज की इस सफलता में उनकी स्वयं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का सही मार्गदर्शन और त्याग का सबसे बड़ा श्रेय है। पृथ्वीराज टंडन की इस गौरवशाली सफलता पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल और स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here