सहकर्मी ने ड्यूटी पर सोते हुए तस्वीर खींच ली थी और एम्प्लाइज के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर, नाराज सेक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली
न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश: इंदौर में एक सेक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सहकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि भंवरकुआं इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी 56 साल के प्रमोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. हमला करने की वजह बताई जा रही है की उसके सहकर्मी ने ड्यूटी पर सोते हुए उसकी तस्वीर खींच ली थी और एम्प्लाइज के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दी थी. अधिकारी ने कहा,’इससे नाराज होकर आरोपी ने रविवार रात जगताप के साथ पहले तीखी बहस की और अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से उसे गोली मार दी. गोली के टुकड़ों के कारण पीड़ित के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं.’







