तिल्दा-नेवरा: रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत कोहका-राजिया पुल के पास तेज बारिश के चलते उफनते नाले में एक युवक के बह जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण नाले में तेज बहाव है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय अंकित पाठक, निवासी नागेश्वर नगर, बिरगांव, अपने दोस्तों के साथ ग्राम खुरमुड़ी स्थित अपने जीजा के घर आया हुआ था।बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अंकित अपने दोस्तों के साथ खुरमुड़ी से पैदल बिरगांव स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजिया पुल के पास नाला पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त सुरक्षित बच गए।घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। परिजन भी रात से ही अंकित की तलाश में जुटे हुए हैं।फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। राजिया पुल के पास पानी के तेज बहाव के कारण आवागमन भी प्रभावित बताया जा रहा है। अपील: तेज बारिश और नाले में उफान की स्थिति को देखते हुए लोग पुल एवं जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।







