Home Breaking TILDA: कोहका राजिया पुल पर तेज बहाव में युवक के बहने की...

TILDA: कोहका राजिया पुल पर तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना

7
0
oplus_2097154



तिल्दा-नेवरा: रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत कोहका राजिया पुल से तेज बारिश के चलते नाले में आए उफान के दौरान एक युवक के बह जाने की सूचना सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज है। बताया जा रहा है कि रायपुर निवासी एक युवक निजी काम से ख़ुरमुडी क्षेत्र की ओर आया हुआ था, जो कल रात करीब 9 से 10 बजे के बीच तेज पानी के बहाव में बह गया।युवक के बहने की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंची और युवक की तलाश एवं घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं उसकी तलाश के परिणाम की पुष्टि होना बाकी है। फिर हाल पुल पर तेज बहाव के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here