तिल्दा-नेवरा: गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने विवाद एवं लड़ाई-झगड़े कर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे 4 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड और थाना के सामने मेन रोड पर विवाद एवं लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समझाइश के बावजूद संबंधित लोग उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत चारों को गिरफ्तार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल निरुद्ध किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपी1. कैलाश यदु, उम्र 20 वर्ष2. हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव, उम्र 19 वर्ष3. करण कुमार छेदैय्या, उम्र 19 वर्ष4. राजेश कुमार वर्मा, उम्र 26 वर्षपुलिस की सख्त चेतावनीगणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने और हुड़दंग व विवाद से दूर रहने की अपील की है।पुलिस का संदेश साफ है—त्यौहार की आड़ में शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।






