बेमेतरा: क्षेत्र में पानी की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिला पंचायत सभापति श्री राहुल योगराज टिकरिहा ने एक सराहनीय पहल की है। अपने गृहग्राम सिलघट से अन्य ग्रामीण के माँग को देखते हुए उन्होंने अपने निधि मद से कुल 17 पानी टैंकरों का वितरण किया, ताकि स्थानीय निवासियों को पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने स्वयं अपने हाथों से इन टैंकरों को संबंधित विभिन्न पंचायतों को सौंपे गए टैंकर कुल 17 पानी टैंकरों में से 14 पानी टैंकर क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों को प्रदान किए गए और 03 पानी टैंकर क्षेत्र की तीन विभिन्न नगर पंचायतों को सौंपे गए। 14 पानी टैंकर ग्राम पंचायतों को: चेटूवा, रवेली, कुरूद, रांका, अच्छोली, बेलौदीकला, ख़ुडमुडा, तेलगा, आनंदगाँव, बाँसा, सिलघट, कुम्ही (ख) और कुसमी। और 03 पानी टैंकर नगर पंचायतों को: नगर पंचायत बेरला और भिम्भौरी सहित अन्य शहरी क्षेत्र में वितरण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने कहा “ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल व अन्य कार्यों हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। लंबे समय से विभिन्न पंचायतों से पानी टैंकर की मांग आ रही थी। इन टैंकरों के माध्यम से अब सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और संकट के समय लोगों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा।टैंकर वितरण के इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, महामंत्री पोषण वर्मा, उपाध्यक्ष प्रणीश रजक, भूपेन्द्र टिकरिहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, मंडी अध्यक्ष त्रिलोचन वर्मा, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, प्रवीण नीलू राजपूत, भाजयुमो महामंत्री गौरव यदु, भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, जनपद प्रतिनिधि यशवंत निषाद, जनपद प्रतिनिधि तख़त निषाद, आकाश साहू, करण साहू, भिम्भौरी नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा, प्रभारी नीरज परगनिहा, भाजयुमो बलौदाबाजार अध्यक्ष प्रणम्य पांडेय, दुर्गेश वर्मा, मनीष वर्मा, धर्मेंद्र साहू, किशन साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही सरपंच प्रतिनिधि अलख नायक, सरपंच भगवती साहू, सोनू चौहान, दीपक यादव, टोपसिंह टिकरिहा, खेमलाल वर्मा, अशोक साहू, सरपंच समा पनिक, सरपंच तिरिथ श्रवण गेन्द्रे, सरपंच राकेश वर्मा, सरपंच सुशील चतुर्वेदी, सरपंच राजेश नायक, उप सरपंच चंदू निषाद, सरपंच प्रतिनिधि हेमनाथ साहू, उपसरपंच विनय यदु, सरपंच शिवरात्रि गंधर्व, सरपंच अंचली सोनवानी, सरपंच चम्पा चौहान, मोहन पनिक, रोशन वर्मा, भूपेश टिकरिहा, प्रमोद टिकरिहा, पप्पू निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।







