Home Breaking बोल बम के जयकारों से गूंजा तिल्दा नेवरा, बाबाधाम के लिए रवाना...

बोल बम के जयकारों से गूंजा तिल्दा नेवरा, बाबाधाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों शिवभक्त!

14
0



तिल्दा नेवरा: सावन के पवित्र महीने में बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी तिल्दा नेवरा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु बाबाधाम के लिए रवाना हुए हैं।

साउथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना हुआ जत्थाआज, 3 अगस्त को श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से सुल्तानगंज और देवघर के लिए रवाना हुआ। इससे पहले भी क्षेत्र से शिवभक्तों की दो अलग-अलग टोलियाँ बाबाधाम के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।

स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागतभक्तों की रवानगी के दौरान तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन का नजारा पूरी तरह शिवमय हो गया। स्टेशन परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप और “हर-हर महादेव”, “बोल बम” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-माला पहनाकर और तिलक लगाकर तीर्थयात्रियों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सुखद यात्रा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here