तिल्दा नेवरा : स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में गत दिवस प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यालय में लोकतांत्रिक पद्धति से छात्र संघ चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें शाला नायक विपिन वर्मा, उपशालानायक प्रियंका बघेल, छात्रा प्रतिनिधि ईशा वर्मा, अनुशासन प्रभारी कुणाल यदु, क्रीड़ा प्रभारी चेतन साहू, पर्यावरण प्रभारी सत्या धीवर, स्वच्छता प्रभारी डोगेंद्र वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी भूमिका धीवर, स्वास्थ्य प्रमुख अनुश्री यदु, इसी प्रकार कक्षा प्रतिनिधि यशोदा धीवर कक्षा 12वीं, प्रेरणा वर्मा कक्षा 11वी, वोमेश कक्षा 10वी लक्ष्मण कक्षा 9वीं रहे। नवनिर्वाचित छात्र संघ प्रतिनिधियों को दिनेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत रायखेड़ा द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर भोज राम धीवर उप सरपंच, पेमेंद्र वर्मा (एस एम सी अध्यक्ष), ललित वर्मा (सचिव ग्राम पंचायत रायखेड़ा) बालकृष्ण वर्मा, सोनू वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर), फणीश्वर ध्रुव, बद्री प्रसाद वर्मा, कुशल दास मानिकपुरी, किशन साहू , रुक्मणी नायक, अंजू वर्मा, सेवती धीवर, प्रतिभा धीवर, चित्र रेखा यादव, रामकुमार यादव, कुमारी बाई वर्मा (सभी पंचगण), घनश्याम कुर्रे (रोजगार सहायक), संतोष कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य, गजेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, ज्योतिकश्यप, स्मृति दबडघाव, मोती सिंह ध्रुव, सरिता वर्मा, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा, अनु वर्मा, शशि वर्मा, मुल्केश्वर बांधे, खिलेश्वरी पटेल, गीतांजलि धुर्वे, राजकुमार महिलांग (लिपिक) सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







