तिल्दा-नेवरा: थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पन्नालाल पारधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम जलसों में घेराबंदी कर पकड़ा।मामला 02 मई 2026 का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब ₹60,000 बताई गई, के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में अपने जीजा पन्नालाल पारधी की भी गांजे के क्रय-विक्रय और परिवहन में संलिप्तता बताई। इसके बाद से पन्नालाल पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर पन्नालाल पारधी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा बेचने एवं परिवहन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपीपन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






