Home Breaking रक्षाबंधन से पहले 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन’ का...

रक्षाबंधन से पहले 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन’ का उपहार — स्वाति वर्मा ने साय सरकार का जताया आभार

5
0



तिल्दा-नेवरा: जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को दी जा रही सम्मान राशि का स्वागत किया है।श्रीमती स्वाति वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई।उन्होंने कहा कि योजना के तहत हर माह ₹1,000 की सम्मान निधि मिलने से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। रक्षाबंधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा राशि जारी किए जाने को उन्होंने बहनों के लिए रक्षाबंधन का उपहार बताया।स्वाति वर्मा ने कहा कि इससे प्रदेश की बहनों के चेहरों पर मुस्कान आई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों के हित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए छत्तीसगढ़ की साय सरकार एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here