तिल्दा-नेवरा: थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ट्रक चालक को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाले चार आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू, ₹4,500 नकद, Redmi मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आधी रात ट्रक के केबिन में घुसे आरोपीजानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील राम, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में रांवाभाठा रायपुर में रहकर नारायण मूर्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक का काम करता है।26 अगस्त को वह ट्रक क्रमांक CG 04 PP 5250 में जांजगीर-चांपा से लोहा लोड कर ग्राम कोनारी स्थित श्री राम दूत इस्पात कंपनी पहुंचा था। ट्रक कंपनी के बाहर खड़ा करने के बाद वह केबिन में सो गया।27 अगस्त की रात करीब 2 बजे चार अज्ञात आरोपी ट्रक के केबिन का कांच खोलकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए चालक की जेब से ₹4,500 नकद एवं ₹5,000 कीमत का Redmi मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचे चारों आरोपीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी एवं एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की।तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के साथ मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चाकू, ₹4,500 नकद, Redmi मोबाइल फोन और प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपीअकबर पारधी, उम्र 23 वर्ष, ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा।सोनू मांडवी, उम्र 21 वर्ष, ग्राम खमरिया, थाना तिल्दा-नेवरा।साहिल उइके, उम्र 18 वर्ष, ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा।विरु पारधी, उम्र 25 वर्ष, ग्राम देवगांव, थाना खरोरा।बरामद सामग्री01 नग चाकू₹4,500 नगदRedmi मोबाइल फोन — कीमत ₹5,000प्लेटिना मोटरसाइकिल — कीमत ₹50,000कुल बरामद मशरूका — ₹59,500पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट, चोरी एवं आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ और जांच जारी है।







