Home Breaking रायखेड़ा विद्यालय में ईको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रायखेड़ा विद्यालय में ईको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

5
0



तिल्दा नेवरा : स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में गुरुवार को ईको फ्रैंडल राखी बनाओ एवं राखी सजाओ प्रतियोगिता, गिफ्ट पैकेजिंग प्रतियोगिता, भाई बहन का अनोखा रिश्ता अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के 40विद्यार्थियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास किया गया है ।इसी तारतम्य में बच्चों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता जगाने के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम ऋतु वर्मा दसवीं, द्वितीय निधि धीवर नवमी एवं तृतीय श्वेता चंद्रवंशी बारहवीं एवम् लाखेश्वरी नवमी रही। इसी प्रकार गिफ्ट पैकेजिंग प्रतियोगिता में प्रथम अमन धीवर 12वी, द्वितीय लक्ष्मण धीवर नवमी एवं तृतीय दिव्यांशु वर्मा 12वीं और दीपेश साहू दसवीं रहे। भाई बहन का अनोखा रिश्ता अभिनय प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम प्रेरणा वर्मा, यामिनी वर्मा,निहाल साहू 11वीं,द्वितीय क्षमा तुरकाने डोगेंद्र वर्मा 11वीं एवं तृतीय लुकेश, निर्मला पटेल 11वीं रहे।इस अवसर पर प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा ने बच्चों की छुपी प्रतिभा को देखकर बहुत ही खुशी व्यक्त किये। साथ ही साथ बच्चों द्वारा बनाए गए राखी की प्रशंसा भी मुक्त कण्ठ से किया तथा सभी प्रतिभागी छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर व्याख्याता जी .के. वर्मा,जितेंद्र वर्मा,ज्योति कश्यप, स्मृति दबडघाव,निक्की अग्रवाल, सरिता वर्मा, नीलम वर्मा, अनु वर्मा, मोनिका वर्मा,शशि वर्मा, मुल्केश्वर बांधे, खिलेश्वरी पटेल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here