Home Breaking छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खैर लकड़ी से भरा गोदाम...

छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खैर लकड़ी से भरा गोदाम सील, तस्कर मनीष अग्रवाल के ठिकाने पर छापा

3
0



छत्तीसगढ़ में अवैध खैर लकड़ी तस्करी के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर छत्तीसगढ़: अवैध खैर (खैर) लकड़ी की तस्करी के विरुद्ध वन विभाग ने एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कथित लकड़ी तस्कर मनीष अग्रवाल के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई।राज्य उड़नदस्ता के एसडीओ श्री संदीप सिंह राजपूत एवं उनकी टीम, रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री दीपक कुमार तिवारी तथा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री संतोष सामंतराय राय के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग दो ट्रकों से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की गई तथा संबंधित गोदाम को विधिवत सील कर दिया गया।खैर की लकड़ी से कत्था तैयार किया जाता है, जिसकी विभिन्न राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मांग रहती है। प्रारंभिक जांच में इस लकड़ी को हरियाणा भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच वन विभाग द्वारा की जा रही है।उल्लेखनीय है कि लगभग पाँच वर्ष पूर्व भी वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री दीपक कुमार तिवारी द्वारा मनीष अग्रवाल से संबंधित एक ट्रक अवैध लकड़ी सहित जब्त किया गया था, जिस पर राजसात की कार्रवाई की गई थी। उस प्रकरण में संबंधित आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भी भेजा गया था।मनीष अग्रवाल का नाम पूर्व में वन्यजीव अपराधों, जिनमें तेंदुए की खाल के अवैध व्यापार से जुड़े आरोप भी शामिल रहे हैं। इन मामलों में जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया संबंधित सक्षम प्राधिकारों के अधीन रही है।वन विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश में अवैध वन संपदा के दोहन एवं तस्करी के विरुद्ध कठोर संदेश है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वन संपदा एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग की ऐसी मुहिम आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here