Home Breaking मिनी दुबई तिल्दा में गजानंद एप से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया...

मिनी दुबई तिल्दा में गजानंद एप से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार,और बाकियों पर कब होगी कार्यवाही?..

443
0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 06 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति आई.पी.एल. किक्रेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 01 व्यक्ति उपस्थित था, जिसने पूूछताछ में अपना नाम हर्ष पंजवानी निवासी तिल्दा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे को चेक करने पर सटोरिये द्वारा अलग – अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में सेट-अप तैयार कर Gajanand app से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया एवं साथ ही पैसो के लेन-देन हेतु विभिन्न बैंक के पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड तथा चेकबुक रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये तथा विभिन्न कम्पनी के चेकबुक, पासबुक एवं ए.टी.एम. कार्ड एवं सट्टा के पैसों का हिसाब- किताब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – हर्ष पंजवानी पिता इन्दर पंजवानी उम्र 18 वर्ष पता स्टेट बैंक के सामने वार्ड न. 6 थाना तिल्दा नेवरा रायपुर। सूत्रों की माने तो बताया जाता है की तिल्दा नेवरा नगर में लगभग 4 से 5 ऑनलाइन सट्टा एप संचालित हो रहा है जो नगर के युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में लेकर बरबादी के रास्ते में जाने को मजबूर कर रहा है। रोजाना लाखो करोड़ों रुपए का सट्टा का खेल तिल्दा नेवरा हो रहा है। वही सूत्रों ने बताया की जिस वेक्ति की गिरफ्तारी हुई है वह गाजानंद एप के लिए सिर्फ एक कामगार है बड़ा खाईवाल और गजानंद एप का मालिक ,सरगना तो कोई और है जो रोजाना लाखो रुपए लोगो को सत्ता एप का लत लगाकर कमाई कर रहा है।ठीक उसी प्रकार और भी ऑनलाइन बैटिंग एप तिल्दा में संचालित हो रहे है अब देखना यह है कि उनपर कब कार्यवाही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here