Home Breaking तिल्दा-नेवरा को बड़ी सौगात की उम्मीद! एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज और बायपास...

तिल्दा-नेवरा को बड़ी सौगात की उम्मीद! एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज और बायपास मार्ग निर्माण की मांग पहुंची केंद्र और राज्य सरकार तक

12
0



तिल्दा-नेवरा Ni3 Network: तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही दो प्रमुख मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। दोनों पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण के जिला संयोजक दीपक शर्मा के आवेदन के आधार पर अग्रेषित किए गए हैं। पहले पत्र में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को तिल्दा-नेवरा (TLD) रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग से अवगत कराया गया है। पत्र में आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Oplus_16908288

वहीं दूसरे पत्र में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव को तिल्दा-नेवरा में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रिंग रोड अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर तिल्दा-नेवरा बायपास मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले के औद्योगिक क्षेत्रों, सीमेंट संयंत्रों, स्टील उद्योगों, पावर प्लांटों और खदानों से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण तिल्दा-नेवरा में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बायपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकता बन गया है।दोनों मामलों में विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभागों से आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होता है, तो तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के नागरिकों को रेल सुविधा और यातायात व्यवस्था दोनों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Oplus_16908288

वही लक्ष्मी वर्मा ने भी पत्र लिखकर अपनी सहमति दी है।

Oplus_16908288

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here