तिल्दा नेवरा (छत्तीसगढ़): स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रायखेड़ा में आज, 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को ‘सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 52 छात्राओं को तिलक लगाकर और साइकिल की चाबियां सौंपकर नई साइकिलें बांटी गईं।
बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान: प्राचार्यकार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत कक्षा 9वीं की अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को मुफ्त साइकिल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि इससे उनकी शिक्षा की राह भी आसान हुई है।सरपंच संघ अध्यक्ष ने सरकार का जताया आभार सरपंच संघ तिल्दा के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखकर सरकार यह कदम उठा रही है। उन्होंने इस जनहितैषी योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में ये रहे मौजूदइस खास मौके पर रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा, उप सरपंच भोजराम धीवर, मारुति नंदन वर्मा और कामता प्रसाद वर्मा मौजूद रहे। साथ ही व्याख्याता गजेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, ज्योति कश्यप, स्मृति दबडघाव, मोती सिंह ध्रुव, नीलम वर्मा, अनु वर्मा, मोनिका वर्मा, शशि वर्मा, मुल्केश्वर बांधे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित थे।







