Home Breaking रायपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर का महा-आयोजन, 1190 मरीजों को मिला मुफ्त...

रायपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर का महा-आयोजन, 1190 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवाइयाँ!

11
0



रायपुर: आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के योजनानुसार जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 07/08/2026 को सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, रायपुर में किया गया। शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ स्वाती रावत के मार्गदर्शन तथा शिविर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र जांगड़े के निर्देशन में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि माननीय श्री सुनील सोनी, विधायक , रायपुर दक्षिण, श्रीमती दुर्गा याद राम साहू, पार्षद, श्री यादराम साहू, पूर्व पार्षद सहित वार्ड के समस्त गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरि के फोटो पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर प्रभारी डॉ. जांगड़े ने बताया कि आज के शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा सेवा तथा निशुल्क औषधि प्रदान की गई, साथ ही शिविर में निजी संस्थाएं बालकों कैंसर हॉस्पिटल, एमजीएम नेत्र संस्थान, सीताराम दंत चिकित्सालय द्वारा भी अपनी सेवाएं दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न रक्त जांच एवं चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। शिविर प्रभारी डॉ .जांगड़े जी ने बताया कि इस शिविर में कुल 1190 मरीजों को नि:शुल्क जाँच व दवाइयों का वितरण किया गया। जिनमें आयुर्वेद से 752, होमियोपैथी से 63 एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से 52 मरीजों की जाँच एवं उपचार किया गया। शिविर में 207 लोगों के बीपी की जाँच, 105 लोगों का शुगर जाँच, सीताराम दंत चिकित्सालय टीम द्वारा 65 लोगो का दंत रोग जांच, सहित एमजीएम नेत्र संस्थान टीम द्वारा 184 लोगों का नेत्र जाँच किया गया जिसमें 156 को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं 8 लोगो का मोतियाबंद के लिए पंजीकृत किया गया। बालकों संस्थान टीम द्वारा 74 का कैंसर हेतु परीक्षण किया गया। साथ ही 450 लोगों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। इस शिविर में औषधीय पौधों की पहचान व घरेलु उपचार में प्रयोग की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दिया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य विषयक ब्रोशर पाम्पलेट वितरण किया गया।जिला शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाती रावत, शिविर सह प्रभारी डॉ. शगुफ्ता कुरैशी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशांत रावत सहित जिले के आयुर्वेद , होम्योपैथी, यूनानी, योग चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, औषधालय सेवकों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here