Home Breaking अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को...

अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा

9
0



रायपुर: अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से “विजन केयर प्रोजेक्ट” का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम चिचोली से किया गया। इस परियोजना के तहत अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा के समीपवर्ती गांवों के वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।शुभारंभ अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और दृष्टि संबंधी समस्याओं के कारण होने वाली दैनिक कठिनाइयों को कम करना है। परियोजना के अंतर्गत प्लांट के आसपास स्थित विभिन्न गांवों में चरणबद्ध तरीके से नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।विजन केयर प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 2,800 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन लाभार्थियों को दृष्टि सुधार के लिए चश्मों की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उन्हें पढ़ने, दैनिक कार्यों के संचालन तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी स्वास्थ्य सेवा बताया। स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में यह परियोजना ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here