Home Breaking सिंधी पंचायत बारिश में जरूरतमंदों का बना सहारा, बांटी नि:शुल्क छतरियां

सिंधी पंचायत बारिश में जरूरतमंदों का बना सहारा, बांटी नि:शुल्क छतरियां

5
0



रायपुर: मानसून के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया। एम.जी. रोड, कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर और मरीन ड्राइव क्षेत्र में मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को छतरियां प्रदान कर बारिश के मौसम में उनकी रोजी-रोटी से जुड़ी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया गया। पंचायत के अध्यक्ष संजय जयसिंग और महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी छोटी-सी मदद भी उनके जीवन में बड़ा सहारा बन सकती है। उन्होंने बताया कि पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। छतरी वितरण अभियान के दौरान लाभार्थियों ने पंचायत के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जय आर्य, संजय जादवानी, राजेश गिदवानी, विशाल नारंग, सुशील दरिया, चंदन परवानी और धनेश मटलानी सहित पंचायत के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here