Home Breaking 42 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद प्रधान पाठक विष्णु प्रसाद वर्मा...

42 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद प्रधान पाठक विष्णु प्रसाद वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

4
0



तिल्दा नेवरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में पदस्थ 42 वर्षों तक अनवरत सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा ने पदस्थापना 2फरवरी 1984से 30अप्रैल 2026तक 42 वर्षों के अपने अध्यापन अनुभव को मंच पर साझा किया। उन्होंने अपने यादगार पलों को जनसमूह को बताया ।इस अवसर पर श्री विष्णु प्रसाद वर्मा के द्वारा पढ़ाए गए पूर्व विद्यार्थियों का समूह भी विदाई समारोह में शामिल हुए और अपने गुरु को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किए।कार्यक्रम स्थल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर रायखेड़ा से होते हुए रैली के माध्यम से बाजे गाजे के साथ ग्राम गैतरा सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक के निज निवास तक आदर पूर्वक ले जाया गया।मुख्य कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर रायखेड़ा में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्री देवव्रत नायक (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा)अध्यक्षता श्री दिनेश वर्मा (सरपंच रायखेड़ा )तथा विशेष अतिथि श्री चंद्रशेखर नायक, प्रेमेंद्र वर्मा,श्रीमती मालती शांडिल्य,बाबूराम साहू, भोज राम धीवर,संतोष कुर्रे रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री देवव्रत नायक ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। गुरु ही वह मार्गदर्शक होता है जो हमें जीवन के कठिन समय में परिस्थिति के अनुरूप लड़ना सीखाता है। इसलिए गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है।प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का वाचन किया गया। जबकि प्रभारी प्रधान पाठक श्री मनोज गिलहरे द्वारा सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इससे पहले संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा कराकर पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया।साथ ही साथ विगत वर्ष में प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा श्री लीलाधर सिंहा , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एल के जाहिरे, बी आर सी श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर,प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा,तुलसीराम साहू संकुल समन्वयक, व्यंकटेश्वर प्रसाद वर्मा,गणेश राम सेन, जनक राम वर्मा,बालकृष्ण वर्मा, शेखर वर्मा,कमल वर्मा, विशाल वर्मा, भुलऊ राम वर्मा, रुक्मणी नायक पंच ,भारती वर्मापंच,चित्ररेखा यादव पंच ,जानकी वर्मा पंच,कुमारी वर्मा पंच,सावित्री वर्मा पंच,प्रतिमा धीवर पंच,सेवती धीवर पंच,अंजू वर्मा पंच ,पुष्पा वर्मा, मनीषा नायक,गंगा यदु ,प्रीति वर्मा, बालाराम वर्मा, तोप सिंह वर्मा, सविता चंद्राकर, दिनेश्वरी वर्मा प्रधान पाठक, ज्योति कश्यप, स्मृति दबडघाव,मोती सिंह ध्रुव,सरिता वर्मा,निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा,अनु वर्मा,मोनिका वर्मा, शशि वर्मा,मुल्केश्वर बांधे,खिलेश्वरी पटेल,गीतांजलि मरकाम, नीतिन अग्रवाल,निर्मला यदुवंशी,प्रतिमा चंद्रवंशी,श्रद्धा हेडाऊ,आस्था शुक्ला, रवीना देवांगन, ऐश्वर्या वर्मा, बाबूलाल बंजारे,प्रखर दिक्षित,मनोज गिलहरे ,यशवंत वर्मा,सी लीला राव ,खिलेश्वरी वर्मा, टी पी नायक, सुषमा चंद्रवंशी सहित रायखेड़ा संकुल के सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री तुलसीराम साहू संकुल समन्वयक एवम् आभार प्रदर्शन जितेंद्र वर्मा व्याख्याता ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here