Home Breaking गायत्री परिवार के तत्वावधान में बिटकुली के 30 घरों में हुआ ‘गृहे...

गायत्री परिवार के तत्वावधान में बिटकुली के 30 घरों में हुआ ‘गृहे गृहे यज्ञ’, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा माहौल

8
0



हिरमी – रावन: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान और गायत्री प्रज्ञा पीठ सुहेला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘गृहे गृहे यज्ञ’ अभियान के तहत ग्राम बिटकुली में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यहाँ गायत्री परिवार के परिजनों के सहयोग से गांव के 30 घरों में विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन संपन्न कराया गया।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप से पंचराम साहू, मकसूदन लाल साहू, हिरेंद्र साहू के विशेष सहयोग से गांव के 30 परिवारों में एक साथ यज्ञ की पवित्र ज्योति जलाई गई। वैदिक मंत्रों से आहुतियां समर्पित यज्ञ के दौरान गायत्री परिवार के आस-पास के अनुभवी परिजनों ने उपस्थित रहकर सभी घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ भगवान को भावपूर्ण आहुतियां समर्पित कीं। गायत्री प्रज्ञा पीठ हिरमी, सुहेला के मार्गदर्शकों ने बताया कि ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और लोगों को सनातन संस्कृति व यज्ञीय जीवन शैली से जोड़ना है। इस आयोजन से पूरे बिटकुली ग्राम में हर्ष और धर्ममय वातावरण निर्मित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here