अंबिकापुर/कोरिया: छत्तीसगढ़।सरगुजा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘आंगा (AANGA)’ की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। यह फिल्म हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में निर्मित की जाएगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवंबर–दिसंबर 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।फिल्म की शूटिंग कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बस्तर, रायपुर तथा महाराष्ट्र के नागपुर सहित कई प्राकृतिक एवं महत्वपूर्ण लोकेशनों पर की जाएगी। इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध परिवेश को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।फिल्म ‘आंगा (AANGA)’ एक मूलनिवासी के संघर्ष, जल, जंगल, जमीन, आदिवासी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों पर आधारित एक सशक्त और प्रेरणादायक कहानी है। इसके साथ ही फिल्म में एक जबरदस्त प्रेम कथा भी होगी, जो मनोरंजन के साथ समाज और प्रकृति के प्रति सकारात्मक संदेश देगी।फिल्म का निर्माण हाई-एंड सिनेमैटिक ग्राफिक्स, विश्वस्तरीय VFX, उत्कृष्ट सिनेमैटोग्राफी, दमदार एक्शन, आधुनिक साउंड डिज़ाइन और अत्याधुनिक पोस्ट-प्रोडक्शन तकनीक के साथ किया जाएगा, ताकि दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिनेमाई अनुभव मिल सके।स्थानीय कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर — ऑडिशन जारीफिल्म ‘आंगा (AANGA)’ में अभिनय के इच्छुक छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।इच्छुक कलाकार अपना:1–2 मिनट का शॉर्ट ऑडिशन वीडियोहाल का फोटोपूरा नामआयुपूरा पतामोबाइल नंबरव्हाट्सएप नंबर: 6266256782 पर भेज सकते हैं।चयनित प्रतिभागियों को ऑडिशन की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।







