तिल्दा-नेवरा में कल आयोजित होगा विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’
तिल्दा नेवरा: नगर स्थित शासकीय बी.एन.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में कल तारीख 20 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से भव्य आयोजन आयोजित किया गया है स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा एवं पुनर्वास विभाग) टंकराम वर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता में होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्षद और गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।







