रायपुर : थाना गुढ़ियारी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उज्जवल पटेल उर्फ टार्जन (40 वर्ष) पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी के कब्जे से कुल 04 नग चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 1,60,000/- रुपये है। 9 मई 2026 को अनुप दुबे की होंडा शाइन (CG 04 PZ 4259) रायपुर के एमपी कॉम्प्लेक्स से चोरी हुई थी। गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 227/26, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज। डीसीपी मयंक गुर्जर, एडीसीपी आकाश मरकाम और एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देश पर टीम गठित। गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिसने अन्य 3 वाहन चोरी करना भी कबूल किया।







