रायपुर : थाना गोलबाजार पुलिस, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त टीम ने दाई कोरा भवन के सामने घेराबंदी करके तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 नग प्रतिबंधित ‘नाईट्रोसन-10’ (Nitrosun-10) टेबलेट बरामद की। टेबलेट के साथ ₹400 नगद और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए, कुल कीमत लगभग ₹1,50,000 है। थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 105/26 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 22(ख) का मामला दर्ज।
गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल मोह. असपाक (उम्र 25 वर्ष) – निवासी: कबीर नगर, रायपुर।शिवम ढीमर (उम्र 22 वर्ष) – निवासी: मंगल बाजार, आजाद चौक, रायपुर।तुषार ढीमर (उम्र 20 वर्ष) – निवासी: कुरूद, जिला धमतरी।
ऐसे चक्रव्यूह में फंसे आरोपी 4 जुलाई 2026 को पुलिस को खबर मिली कि कुछ लड़के नशीली गोलियां बेचने की फिराक में हैं।पुलिस उपायुक्त (क्राईम) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तुरंत रेड के आदेश दिए।पुलिस को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।







