सिमगा (बलौदाबाजार): भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा (मंडल सिमगा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़) ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. इस नई सूची में ग्राम धोबनी के सक्रिय कार्यकर्ता लुकेश्वर सेन को सिमगा मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया है.अहम जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने के लिए लुकेश्वर सेन को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जारी की गई आधिकारिक कार्यकारिणी सूची में उनका नाम 12 वें क्रम पर दर्ज है. इस नियुक्ति के बाद से ही ग्राम धोबनी सहित पूरे सिमगा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.







