Home Breaking आरंग में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 13...

आरंग में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 13 बल्क लीटर मसाला शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

11
0



रायपुर आरंग: आबकारी वृत्त आरंग की टीम ने अवैध मदिरा के खिलाफ मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 03 जून 2026 को ग्राम ओड़का में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब जब्त की गई है। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।आबकारी टीम ने ग्राम ओड़का (थाना आरंग) की निवासी चंदाबाई (उम्र 35 वर्ष), पति चंद्रशेखर धृतलहरे को मौके पर अवैध शराब के साथ दबोचा। महिला आरोपी के कब्जे से 13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला (शोले ब्रांड) जब्त की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया गया है। इसके साथ ही एक खाली तलाशी का प्रकरण भी दर्ज हुआ है।

यह पूरी कार्रवाई आबकारी उपायुक्त के निर्देशन में आरंग वृत्त की टीम द्वारा मुस्तैदी से अंजाम दी गई विवेचक (जांच अधिकारी): प्रीति कुशवाहा सहायक उपनिरीक्षक (ESI): मेधा मिश्रा आरक्षक (Constables): रूपाली तिवारी, कृष्णकांत गढ़वाल, जितेंद्र और अमिताभ।आरंग क्षेत्र में अवैध शराब के इस काले कारोबार पर आबकारी विभाग की इस मुस्तैद कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here